Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के कोटवा गांव में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जनता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी का चर्चित ग्राम सभा कोटवा इन दिनों मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। श्रीराम भजन सिंह से छविनाथ सिंह के कटरा, मजार होते हुए पंचायत भवन, दुर्गा माता मंदिर और शिव मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग संकुचित हो गया है। अतिक्रमण के कारण गांववासियों को दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव के भीतर नहीं पहुंच पा रहे हैं। आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को अस्पताल ले जाने या शव वाहन को गांव में लाने में भारी परेशानी हो रही है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। गांव की आधी आबादी इस मार्ग पर निर्भर है, लेकिन सड़क के संकुचित होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि कुछ लोग गांव छोड़कर पलायन करने लगे हैं।

हाल ही में जब इस मार्ग को चौड़ा करने की कोशिश हुई, तो अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध करते हुए झगड़े पर उतर आए। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। गांववासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। गांव की जनता इस समस्या से अब ऊब चुकी है और इसे हल करने के लिए सख्त कदम उठाने का मन बना चुकी है।

Advertisement

प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि कोटवा गांव के लोग राहत की सांस ले सकें और पलायन जैसी स्थिति से बचा जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page