Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज में किया गया 51कन्याओं का कन्या पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। माँ जगतजननी के आराधना का पावन पर्व शारदीय महा नवरात्र के पवित्र सप्तमी तिथि पर स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल सेवा समिति अर्दली बाजार के द्वारा स्वामीजी के प्रिय प्रवास स्थल गोपाल लाल विला,एल टी ट्रेनिंग कॉलेज अर्दली बाजार वाराणसी में 51 कन्याओं के पूजन व हवन का दिव्य धार्मिक आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानंद जी स्वयं माँ काली के आराधक थे और उनके ही आशीर्वाद से उन्होंने सनातन परंपरा का दर्शन पूरे विश्व को करवाया,इसलिए माँ कालरात्रि और उनको समर्पित ये कार्यक्रम उनके प्रवास स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक हवन से हुआ तत्पश्यात यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 51 कन्या पूजन का शुभारंभ किया तो माँ के जयकारों और काशी विश्वनाथ महाकाल डमरुदल के वादन से विला का वातावरण भक्तिमय हो गया।कन्याओं के विधिवत पूजन और उनको भोजन ग्रहण करवाने के बाद राज्यमंत्री श्री रवींद्र के द्वारा उनको उपहार में स्कूल बैग,पानी का बोतल,टिफिन,नारियल और फल इत्यादि देकर जगतजननी की जग कल्याण हेतु प्रार्थना की गई।कन्या पूजन,हवन के बाद वहां उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार आहूजा,विनोद पांडेय भैयाजी,डॉ लियाकत अली जलज नारायण,मनोज दुबे,विपुल कुमार पाठक,नीरज सिंह,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,सहर्ष सिंह,संजू सिंह,आनंद गोस्वामी,राकेश गुप्ता,आरती सेठ,काजल नारंग,पिंकी श्रीवास्तव,रामजी चौधरी, बबलू गिरी,मदन दुबे पार्षद,शैलेन्द्र श्रीवास्तव पार्षद, गोविंद यादव,आशीष पाठक,संजय विश्वकर्मा,अभिषेक मौर्य,अरविंद जायसवाल,रतन मौर्य,अजीत सिंह,अनूप घोषाल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page