वाराणसी
वाराणसी : करोड़पति आरटीओ क्लर्क के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज
शहर के अशोक विहार कॉलोनी के रहने वाले आरटीओ क्लर्क गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार नौकरी करने के दौरान क्लर्क गणेश दत मिश्रा ने अकूत संपत्ति बनाई है। उन्होंने अपने पत्नी के नाम लाखों रुपए के गहने बनवाए हैं तथा कई जगह प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट भी किया है। वेतन, बोनस, एरियर, बीमा पालिसियों से प्राप्त, आरोपी व उसके परिवारीजन के खाते से ब्याज के रुप में, आरडी से प्राप्त, परिजनों एवं रिश्तेदारों से प्राप्त धनराशि एवं अन्य स्त्रोतों से कुल 37 लाख रुपये से ज्यादा आय अर्जित किया है। इसी अवधि में आरोपी द्वारा चल सम्पत्ति, विभिन्न निवेश, जीवन बीमा की किश्तों पर, पारिवारिक दायित्व एवं भरण पोषण व अन्य मदों पर कुल 44 लाख 59 हजार रुपये खर्च किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि गणेश साल 2020 में वाराणसी में वरिष्ठ सहायक लिपिक पद पर तैनात था और तत्कालीन परिवहन आयुक्त के आदेश पर उसके खिलाफ जांच की गई थी। आरोपी की वर्तमान तैनाती जौनपुर में है।
