Connect with us

वाराणसी

वरुणा नदी में मिली महिला की लाश, हत्या की‌ आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

नाक से निकलता खून, गर्दन पर गहरा निशान, ‌जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में सोमवार रात एक महिला का शव वरुणा नदी से मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर महिला की तस्वीरें सभी थानों और आसपास के जनपदों में भेज दीं।

Loading...

महिला के चेहरे और गले पर गहरे निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, महिला के फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए, और वहां से सैंपल कलेक्ट कर लैब भेजे।

प्रथम दृष्टि में मामला डूबने का लग रहा है और शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के गांवों में भी छानबीन कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page