Connect with us

पूर्वांचल

वरिष्ठ नागरिक घर बैठे बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

कैसे बनवाएं कार्ड ?

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे वह किसी भी आर्थिक वर्ग से हों, घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए केवल आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। आयुष्मान योजना का यह नया प्रावधान वृद्धजनों को निशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

घर बैठे बनाएं कार्ड
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिक मोबाइल पर ‘आयुष्मान ऐप’ डाउनलोड कर सकते हैं या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अपना कार्ड स्वयं बना सकते हैं।

5 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को आय की परवाह किए बिना 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य वृद्धजनों को आर्थिक बोझ से मुक्त करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

29 अक्टूबर को हुई योजना की शुरुआत
आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार ने बताया कि योजना का शुभारंभ 29 अक्टूबर को हुआ था। अब तक गाजीपुर जनपद में 70 वर्ष से अधिक उम्र के 3,100 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना की निगरानी डीआईयू टीम द्वारा की जा रही है।

Advertisement

कैसे बनवाएं कार्ड ?
जो वरिष्ठ नागरिक स्वयं कार्ड नहीं बना सकते, वे अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, या पंचायत भवन पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। यहां ऑपरेटर द्वारा उनका नि:शुल्क कार्ड बनाया जाएगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया

1. मोबाइल पर ‘आयुष्मान ऐप’ डाउनलोड करें।

2. आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।

3. निर्देशानुसार अपनी जानकारी भरें और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।

Advertisement

सरकार के इस प्रयास से वरिष्ठ नागरिकों को न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि उनकी आर्थिक चिंताएं भी कम होंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page