Connect with us

अपराध

लोहता में रिंग रोड किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आसंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता स्थानीय क्षेत्र अनंतपुर गांव रिंग रोड सर्विस लेन किनारे सुनसान जगह एक अज्ञात लगभग 27 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने हत्या की आसंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी,और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या की गई है और फिर शव को सड़क के किनारे गड़हे में फेंक दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड किनारे एक गड़हे में महिला का शव पड़ा हुआ है, सूचना पाकर मौके पर पहुचे लोहता प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने घटना की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय व क्षेत्राधिकारी सदर विदुस सक्सेना के साथ फोरेंसिक टीम को दिया, जहाँ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तफ्तीश शुरू की, बताया कि महिला के होटो पर व शरीर मे कुछ जगह चोट के निशान मिला है। पुलिस का कहना है घटना स्थल के पास सुनसान जगह है रिंग रोड पर सीसी टीवी की तलाश से अज्ञात शव के बारे में तफ्तीश जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page