वाराणसी
लोहता में मोहर्रम को लेकर एसपी ग्रामीण ने किया भ्रमण:
लोहता: मोहर्रम त्योहार को लेकर लोहता पुलिस अलर्ट है जहाँ आज गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी सूर्यकांत त्रिपाठी ने लोहता क्षेत्र के कई गांवों में ताजिया निकलने वाले रूटों पर भृमण किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (वाराणसी) ने लोहता क्षेत्र के हरपालपुर गांव में ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले मार्ग व चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजिया गुजरने वाले रूट को देखा। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली उन कमियों को दूर करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया। मातहतों से कहा कि संदिग्ध इलाको पर खास नजर बनाए रखें। कही पर भी त्योहार के पर्व पर सौहार्द न बिगड़ने पाए। त्योहार पर उत्पात मचाने वालों को चिन्हित कर लिया जाए। उत्पातियों को बख्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश राय लोहता थाना प्रभारी राजेश सिंह कोटवां चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्या समेत भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा।
