वाराणसी
लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण – अमित श्रीवास्तव
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024
वाराणसी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 को प्रदेश सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में चलाया जा रहा है। यह योजना पिछले वर्षों से लागू की जा रही है और इस वर्ष 600 लाभार्थियों को सिलाई के क्षेत्र में जबकि 200 से 250 लाभार्थियों को हवाई व्यापार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन 9 दिसंबर 2024 को जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र, लहरतारा वाराणसी में हुआ जहां आयुक्त उमेश सिंह और उपायुक्त मोहन शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को 10 दिन के प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद उनके खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र और एक टूलकिट भी प्रदान किया जाएगा जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर लघु उद्योगों को बढ़ावा दे सकें।
इस अवसर पर कई विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘पड़ाकर भवन’ का आयोजन भी हुआ जो लहरतारा क्षेत्र में विशेष रूप से प्रभावी रहा।
यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और पहल के रूप में देखा गया। इस कार्यक्रम का संचालन नगर निगम वाराणसी के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध कलाकार अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया और कार्यक्रम का स्वागत सम्मान विकास सिंह तथा श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने किया।
