वायरल
लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, प्रधानमंत्री ने फोन कर जाना हाल
दिल्ली। लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर है, उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बीते सोमवार की रात उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, इससे पहले वह प्राइवेट वार्ड में थीं। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि इस बार उनकी मां की हालत काफी नाजुक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अंशुमन सिन्हा से फोन पर बातचीत कर शारदा सिन्हा की सेहत के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री के इस कदम को लेकर अंशुमन ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी मां की सेहत को लेकर कई अफवाहें फैल रही थीं, जिनका उन्होंने खंडन किया है।
शारदा सिन्हा, जिन्हें “स्वर कोकिला” के रूप में भी जाना जाता है। भोजपुरी और मैथिली लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके स्वस्थ होने की कामना में देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
