वाराणसी
लायर्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बने लक्ष्मेश्वर नाथ शर्मा
रामनगर (वाराणसी)। दी लायर्स एसोसिएशन रामनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राम कुमार यादव ने की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मेश्वर नाथ शर्मा को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री गौरव सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने गौरव सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में मुख्य रूप से उमेश पाठक, विघ्नेश्वर चौरसिया, विष्णु श्रीवास्तव, आजम सिद्दीकी, प्रशांत सिंह, खालिद सिद्दीकी, सुरेश मौर्य, राजकुमार गुप्ता, रामकुमार यादव, अब्दुल सत्तार, रविंद्र नाथ पांडेय, रामचंद्र यादव, जितेंद्र यादव मलिक सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
