Connect with us

पूर्वांचल

लखनऊ में सुपारी व्यापारी के ठिकानों पर IT Raid,अब तक 3 करोड़ की रकम जब्त

Published

on

लखनऊ: कानपुर और कन्नौज के बहुचर्चित कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसने के बाद आयकर विभाग ने अब लखनऊ के एक बड़े सुपारी व्यापारी पर शिकंजा कसा है। रकाबगंज में व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात से आयकर विभाग की टीम मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र अग्रवाल के हवाला कारोबार से जुड़े होने का शक है।

आयकर विभाग की टीम ने बीते शनिवार को पुराने लखनऊ में रकाबगंज स्थित रुकमणी धर्मशाला के पास रहने वाले नरेंद्र अग्रवाल के घर और दुकान पर छापेमारी शुरू की थी। यह छापेमारी अब तक जारी है। आयकर विभाग के करीब दो दर्जन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं। अग्रवाल के घर के बाहर अब भी पुलिस फ़ोर्स मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र अग्रवाल के ठिकानों से अब तक करीब तीन करोड़ से अधिक की रकम जब्त की जा चुकी है। जांच में टैक्स चोरी के तमाम दस्तावेज भी बरामद होने की बात सामने आ रही है।

आयकर विभाग की टीम ने बीते 21 जनवरी को गोंडा में छापेमारी में 65 लाख रुपए की नकदी बरामद की थी। सूत्रों के मुताबिक, वहीं से पूछताछ में नरेंद्र अग्रवाल का नाम सामने आया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह रकम लखनऊ से लाई गई है। इसके बाद ही आयकर की टीम ने रकाबगंज स्थित नरेंद्र अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की और कैश बरामद किया। आगे की तफ्तीश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page