Connect with us

अपराध

लंका क्षेत्र से चुराई गयी बोलेरो गाड़ी व बुलेट मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी के जोन, कमिश्नरेट वाराणसी तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना कि लौटूबीर पुलिया के पास से सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की निशांदेही पर एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रूकने का इशारा किया गया कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूद कर भाग निकला तथा दूसरे सवार व्यक्ति को धेरधार कर पकड़ लिया गया। जिसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम यश केशरी पुत्र बल्लू केशरी निवासीएन 2/139 बी । रुद्रा टावर, सुन्दरपुर, थाना चितईपुर बताया। वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ पर उपरोक्त बोलेरो गाड़ी का चोरी की होना पाया गया। पकड़े गए अभियुक्त को जुर्म धारा का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त की निशांदेही पर फरार अभियुक्त विशाल सिंह के किराये के मकान मदरवां से एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गयी। उपरोक्त बरामदशुदा वाहनों की चोरी के सम्बन्ध में पूर्व में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0147/2023 व मु0अ0सं0 0119/2023 भादवि पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page