Connect with us

अपराध

रोहनिया पुलिस टीम द्वारा तीन वारण्टी गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम व बांछित फरार वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-5367/12 धारा 325/323/504 भादवि से संबंधित वारंटी मोनू सिंह पुत्र स्व शैलेन्द्र सिंह (सगरी सिंह) निवासी फरीदपुर थाना रोहनियां कमि० वाराणसी, मु0नं0-2899/12 धारा 323/504/506/325 भादवि से संबधित वारंटी अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र अमरनाथ पाण्डेय निवासी बेटावर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी व मु0न0-4460/12 अ०स०-293/97 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी सुनील कुमार सिंह पुत्र जोखन सिंह पता बड़ी दारी थाना रोहनिया कमि० वाराणसी को भिन्न-भिन्न समय पर गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page