अपराध
रोहनियाँ पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
- वाराणसी| अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0 0293/2022 धारा 506/376(2)झ भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजन कुमार पुत्र बेचन राम निवासी शाहंशाहपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को करनाडाड़ी से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण, क0 अवनीश कुमार यादव थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 प्रमोद कुमार यादव थाना रोहनियां, जनपद वाराणसी ग्रामीण है।
Continue Reading
