Connect with us

वाराणसी

रोप-वे प्रोजेक्ट ले रहा‌ विस्तार, इस दिन तक हो जाएगा तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा गांधी नगर में शुक्रवार को रोप-वे के एक टावर को स्थापित करने का काम शुरू हुआ। स्थापित होने के बाद टावर की ऊँचाई लगभग 100 मीटर हो जाएगी इन टावरों को एक के ऊपर एक जोड़ने के लिए विदेश से स्पेशल क्रेन मंगायी गई है। इसकी ख़ासियत है कि क्रेन ज़रूरत के हिसाब से अपनी लंबाई ख़ुद बढ़ा लेती है। टावरों को विशेषज्ञों की देखरेख में स्थापित किया गया। इसके लिए गांधी नगर कालोनी में चारों तरफ़ से ट्रैफ़िक रोक दिया गया था। शहर में इस तरह के कई टावर स्थापित किए जाने हैं। एक टावर रथयात्रा भगवान दास कॉलोनी में भी स्थापित किया जाना है।

Loading...

बता दें कि, काशी रोप-वे भारत के वाराणसी , उत्तर प्रदेश में एक निर्माणाधीन हवाई केबल कार शहरी पारगमन प्रणाली है। यह भारत का पहला सार्वजनिक परिवहन रोप-वे होगा। यह वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन को गोदौलिया चौक से जोड़ने वाले पांच स्टेशनों के साथ 3.75 किमी लंबा होगा। इसके मई 2025 में खुलने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page