Connect with us

वाराणसी

रोपवे निर्माण: लक्सा में तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजना के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर से सक्रिय हुआ। शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम ने लक्सा क्षेत्र में पिलर नंबर 25 के लिए चिन्हित स्थान पर स्थित तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया। यह इमारत रोपवे के पिलर निर्माण में बाधक बन रही थी।


कार्रवाई के दौरान वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्र और संयुक्त सचिव परमानंद यादव के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ध्वस्त की गई इमारत में करीब 10-15 दुकानें थीं, जो डेढ़ बिस्वा जमीन पर बनी थीं। संयुक्त सचिव परमानंद यादव ने बताया कि यह जमीन रोपवे निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

दस्तावेज जांच और मुआवजे का आश्वासन
इमारत पर दावा करने वाली अंबावती पांडेय को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि उनके दस्तावेज वैध पाए जाते हैं, तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

गोदौलिया में पहले भी हुई थी कार्रवाई
रोपवे परियोजना के लिए प्रशासन ने पहले भी गोदौलिया क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाया था। नगर निगम की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई सुचारू रूप से पूरी हुई।

मई 2025 तक पूरा होगा रोपवे प्रोजेक्ट
इस महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना को मई 2025 तक पूरा करने की योजना है। यह परियोजना न केवल वाराणसी के यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि शहर के पर्यटन को भी नए आयाम देगी। प्रशासन का कहना है कि रोपवे परियोजना के लिए आवश्यक सभी बाधाओं को शीघ्र ही दूर किया जाएगा ताकि इस ऐतिहासिक शहर को आधुनिक यातायात सुविधा मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page