Connect with us

मिर्ज़ापुर

रोटरी क्लब मीरजापुर बनवाएगा चेंजिंग रूम और पिंक शौचालय

Published

on

Loading...
Loading...

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरवानी ने दी सहमति

मीरजापुर। रोटरी क्लब मीरजापुर के प्रयासों से महिलाओं की सहूलियत के लिए नगर के बरियाघाट और सुंदरघाट पर चेंजिंग रूम और घंटाघर प्रांगण के पास पिंक शौचालय बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरवानी से इस विषय में मुलाकात की और इन आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की मांग की थी। जनहित को प्राथमिकता देते हुए नपाध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी और क्लब अध्यक्ष शशांक टंडन को अनुमति पत्र सौंपा। अब रोटरी क्लब मीरजापुर इन स्थानों पर चेंजिंग रूम और पिंक शौचालय के निर्माण की जिम्मेदारी निभाएगा।

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरवानी ने कहा, “नगर के विकास में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की आवश्यकता है। रोटरी क्लब ने पहले भी नगर में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। चेंजिंग रूम और पिंक शौचालय के निर्माण के लिए क्लब की इस पहल का स्वागत किया गया है।”

कार्यक्रम के दौरान सचिव अभिषेक पाण्डेय, आनंद मौर्या, सभासद अलंकार जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, अश्वनी गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह पहल नगर की महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी, जो घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल प्रदान करेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page