वाराणसी
रोटरी क्लब ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब ग्रेटर ने शिक्षकों का किया सम्मान
वाराणसी| काशी के मध्य स्थित 1854 में स्थापित् बंगाली टोला इंटर कॉलेज पांडेहवेली के सभागार में रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के सदस्यों ने शिक्षक दिवस पर शहर के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया।
जिसमें बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ जय प्रकाश पांडे, दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ पद्मजा शर्मा , डॉ सुष्मिता श्रीवास्तव, फेकू राम, अमिता सिंह और हरीश मौर्या प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रोटरी के अध्यक्ष रोटेरियन योगश रूपानी ने शिक्षक के योगदान पर बल दिया. इनरव्हील अध्यक्ष इंदू रतन ने बताया कि आज के तकनीकी युग में भी शिक्षक का वही योगदान है जो प्राचीन काल से रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अतुल्य रतन ने किया. रोटेरियन संदीप प्रहलादिका और संगीता अग्रवाल ने संयोजन किया। इसके अलावा क्लब के सचिव रोटेरियन शैलेंद्र टंडन सोनल अग्रवाल के साथ देवप्रमोद अग्रवाल विजय अग्रवाल पंकज अग्रवाल राजेश जैन प्रतिमा जैन धारणी गुप्ता हेमा रस्तोगी प्रकाश गुप्ता डॉ प्रिया सिंह चारु टंडन श्रद्धा अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित थे।
