Connect with us

अपराध

रेल पुलिस ने 812 विभिन्न ब्रांड का अवैध शराब बरामद व 84 बोतल अमानत पानी जब्त किया

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर ; रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस, थावे द्वारा गाड़ी सं. 15080 के थावे स्टेशन आगमन पर गाड़ी को चेक करने पर गाड़ी से 812 अदद विभिन्न ब्रांड का अवैध शराब बरामद कर मामला पंजीकृत किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी सं. 19038 से 84 बोतल अमानत पानी जब्त कर संबंधित विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
10 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा कप्तानगंज स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 02 पर यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।
11 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, शाहगंज द्वारा गाड़ी सं. 05171 में यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 11 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी सं. 15656 में यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page