पूर्वांचल
रेल परिचालन में संरक्षा एवं संरक्षा प्रथम जिम्मेदारीःडीआरएम
भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को विशेष सैलून से औड़िहार-जौनपुर रेल खंड निरीक्षण कर संरक्षा नियमों का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति महत्वपूण हैं। स्टेशन डोभी का गहन निरीक्षण करते हुए पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ, खान-पान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ.सफाई, रख.रखाव, रिले रूम, आईपीएस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर पर नजर डालते हुए संरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इसी तरह केराकत, मुफ्तीगंज स्टेशनों का अवलोकने में देर नहीं की। यहां भी क्रमिक अनुरक्षण कार्यों, यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटर, स्टेशन की साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण समेत सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पीएमई प्रमाण पत्रों की जांच की। रेल पथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षाएं परखीं। निरीक्षण के समय वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर समान्य पंकज केशवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंन हीरालाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक, संबंधित खंड के रेल कर्मी उपस्थित रहे।
