Connect with us

वाराणसी

रेलवे प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य, ट्रेन में छूटा हुआ बैग यात्री को किया सुपुर्द

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-03 के बर्थ संख्या 32 पर यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल,कप्तानगंज को निगरानी के दौरान कप्तानगंज स्टेशन से मानसिक रूप से अस्वस्थ 22 वर्षीय एक लड़का मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के के परिजन को सुपुर्द किया गया । मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के बल सदस्यों को 19601 से एक लावारिस बैग बरामद हुआ। यात्री के उपस्थित होने पर यात्री को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,सीवान की सूचना पर 14006 के स्कोर्ट पार्टी को महिला का छूटा हुआ लेडीज पर्स बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स उसे सुपुर्द किया गया । मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज के बल सदस्यों को 05153 से एक बीमार व्यक्ति उम्र 18 वर्ष मिला, जिसे प्राथमिक उपचार कराया गया तथा स्वस्थ होने पर उसे उसके परिजन को सुपुर्द किया गया ।
इसी क्रम में मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी के सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बलिया के बल सदस्यों को गाड़ी संख्या 01025 से यात्री का छूटा हुआ दो बैग बरामद हुआ। रेलवे सुरक्षा बल,मसरख के बल सदस्यों को निगरानी के दौरान मढ़ौरा स्टेशन से एक नाबालिग लड़क उम्र 12 वर्ष मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन,छपरा को सुपुर्द किया गया । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,कप्तानगंज ने 19037 से 30 अंग्रेजी शराब से भरा एक बैग बरामद किया, जिसे विधिक कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलिस,गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी ने 12791 से यात्री का छूटा मोबाइल बरामद किया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल उसे सुपुर्द किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page