सोनभद्र
रेणुकूट में डॉक्टर डे व सी.ए. डे पर सम्मान समारोह
हिण्डाल्को व ग्रासिम के चिकित्सकों समेत सीए शशांक मित्तल को मिला सम्मानरेणुकूट, सोनभद्र। लायंस क्लब रेणुकूट ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी डॉक्टर डे और सी.ए. डे के अवसर पर नगर और क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया।
समारोह में हिण्डाल्को हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम त्रिपाठी को अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर क्लब अध्यक्ष रोबिन श्रीवास्तव, चारु श्रीवास्तव, शशि पांडे, सचिव बृजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष नवीन जोशी, सुभाष राय, सुनील दुबे, सुनील अग्रवाल, गोपाल सिंह, विष्णु मोदी, संजय कुमार, संजय सक्सेना, रूपेश कुमार और मुकुल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
हिण्डाल्को हॉस्पिटल के 23 चिकित्सकों को भी सामूहिक रूप से सम्मानित कर उनके सेवा भाव के प्रति आभार प्रकट किया गया। इसी क्रम में क्लब के सक्रिय सदस्य व चार्टर्ड अकाउंटेंट शशांक मित्तल को उनके निरंतर योगदान के लिए अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
नगर के अन्य प्रमुख चिकित्सकों में ग्रासिम हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. रवि त्रिपाठी और डॉ. अखिलेश गुप्ता को भी इस अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया।यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण व पेशेवर प्रतिबद्धता के प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
