Connect with us

राज्य-राजधानी

रील बनाते वक्त यमुना में डूबीं छह बहनें, परिवार में कोहराम

Published

on

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यमुना नदी में रील बनाते वक्त 6 किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में तीन सगी बहनें थीं, जबकि तीन अन्य उनकी रिश्तेदार थीं। सभी की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये लड़कियां गर्मी की छुट्टियों में गांव घूमने आई थीं।

हादसा उस समय हुआ जब ये लड़कियां यमुना में नहाने गईं और रील बनाने के लिए मोबाइल से वीडियो शूट कर रही थीं। इसी दौरान वे नदी की गहराई में चली गईं और भंवर में फंस गईं। किनारे पर मौजूद अन्य बच्चों ने गांव में खबर दी, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों को बुलाया गया।

स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर हो चुकी थी। सिकंदरा पुलिस और पीएसी की टीम ने स्ट्रीमर के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया और एक घंटे के भीतर सभी को बाहर निकाला गया। चार किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Advertisement

इस हादसे से नगला नाथू गांव सहित आस-पास के इलाकों में गहरा शोक छा गया है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर उस स्थान पर कोई सुरक्षित घाट नहीं था, जहां लड़कियां नहाने गई थीं। इस दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa