Connect with us

वाराणसी

रीबू श्रीवास्तव ने मृत बालिका के परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने गुरुवार को सुजाबाद में मृत बालिका माहिरा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Loading...

रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि मृत बालिका के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पिता विकलांग हैं, इसलिए सरकार को उन्हें कम से कम 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करनी चाहिए। वह करीब एक घंटे तक पीड़ित के घर पर रहीं। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विवेक कहार सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page