वाराणसी
रासपा राजनीति नही शिक्षा को घर – घर पहुंचना ही मकसद- शशिप्रताप सिंह
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी :- सिंधोरा रोड स्थित बेनीपुर में चौरा माई मंदिर पर 22 जनवरी रविवार कों राष्ट्रीय समता पार्टी की एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव ने किया | मुख्य अतिथि संयोजक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा पा कर ही इतिहास बनाया जा सकता है रासपा का मिसन साफ है जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा |
राष्ट्रीय समता पार्टी संयोजक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि हमारा मिशन साफ सुथरी है |
1 – राइट टू प्रोमिश ( जो वादा करो पूरा करो) ||
2- शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क हो (सभी निशुल्क योजनाओं को बंद करे) ||
3 – महिलाओं को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 60℅ भागीदारी तय हो ||
4 – भर्ष्टाचार को खत्म करने के लिये महिलाओ की भागीदारी बढ़े ||
5 – सांसद विधायक की पेंसन 01 बार का ही मिले ||
विजय सोनकर को जिलाध्यक्ष वाराणसी एस टी प्रकोष्ठ, सूरज यादव जिला उपाध्यक्ष वाराणसी,अवनिश पटेल मंडल अध्यक्ष संस्कृतिक प्रकोष्ठ, केशव राजभर जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ट, महेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ट बनाया गया |
रामबचन यादव को पिछड़ा प्रकोष्ठ से हटाकर मेन कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किया गया |
विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच वंदना सिंह , प्रमुख महासचिव पुनवासी प्रजापति, उपाध्यक्ष जायनाथ यादव, रा0 सलाहकार राजकुमार गुप्ता, सचिव रामप्रकाश यादव, महासचिव प्रकाश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ,दीप सिंह, सुमन सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे| संचालन दिनेश यादव ने किया |
