Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वाराणसी दौरे पर करेंगी काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन एवं होंगी गंगा आरती में शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 13 फरवरी को वाराणसी आगमन वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर सोमवार की दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक शहर से लेकर बाबतपुर हवाई अड्डे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से शव वाहन और एंबुलेंस मुक्त रहेंगी।राष्ट्रपति के आगमन/प्रस्थान के समय सगुनहां तिराहा से कोई भी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। वहीं, भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहनों को हरहुआ की तरफ नहीं जाने-आने दिया जाएगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page