Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस उपायुक्त काशी-जोन आर0एस0 गौतम ने की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: 08/09 की रात्रि को पुलिस उपायुक्त काशी-जोन आर0एस0 गौतम द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन की उपस्थिति में अपने कार्यालय में  राष्ट्रपति के आगमन, आगामी त्यौहार, विवेचना के सम्बन्ध में काशी-जोन के समस्त जोन के समस्त चौकी प्रभारियों की गोष्ठी आयोजित की गई । । उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी-जोन कमिश्नरेट वाराणसी आर0एस0 गौतम द्वारा निम्न आदेश-निर्देश दिये गये-
राष्ट्रपति केआगमन/भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए बार्डर चेकिंग होटल लॉज व अन्य प्रभावि कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
उ0प्र0 पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 से सम्बन्धित डीजी प्रपत्र में दिये गये दिशा निर्देशोंके सम्बन्ध में सभी को अवगत कराते हुए अनुपालन करने/कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
गोष्ठी के दौरान सभी चौकी प्रभारियों की परफार्मेंस रिपोर्ट की समीक्षा कर उनके कार्यों का परीक्षण करते हुए डीसीपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान एवं जलाभिषेक करने हेतु दूर-दूर से आते है जिनकी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिश-निर्देश दिये गये ।
आगामी त्यौहार होलिका दहन व होली के दृष्टिगत घाटों समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया की वह स्वंय होलिका दहन के स्थलों का निरीक्षण करते हुए समय से पूर्व समस्याओं का निस्तारण करा लें । जहां पर होलिका दहन सम्पन्न होता है उन स्थानों पर बिजली के तारों को विद्युत विभाग से समन्यवय स्थापित करते हुए हटवा लिया जाए ।
पुलिस उपायुक्त द्वारा गोष्ठी के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नही करेगा । मा0 न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित डेसीबल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जायेगा । यह सुनिश्चित किया जायेगा कि लाउड स्पीकर की आवाज कार्यक्रम स्थल से बाहर न जाये ।
एनसीआर की घटनाओं की जाँच प्रत्येक दशा में 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुरस्कार घोषित, वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
साइबर क्राइम के अपराधो/घटनाओं के रोक-थाम के लिए अभियान चलाकर जागरूक करने हेतुनिर्देशित किया गया ।
लम्बित विवेचनाओं का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
IGRS केमाध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय व गुणवत्ता से करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
वाहन चोरी/नकबजनी व अन्य चोरियोंके रोकथाम हेतु हॉट स्पॉट घोषित कर उन स्थानों पर सादे वस्त्रों में ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
महिलाओं संबंधित अपराधों की विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारणहेतु निर्देशित किया गया ।
जनसामान्य की समस्याओं कोचौकी प्रभारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा आगंतुक के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार रखने हेतु निर्देशत किया गया ।
प्रतिदिन भीड़-भाड़, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन फूट पैट्रोलिंग की कार्यवाही किया जाए और उसका उल्लेख किया जाए ।
नियमित वाहन चेकिंग किया जाए तथा चेकिंग के दौरान विशेष कर तीन सवारी/बिना हेलमेट चलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावि कर्यवाही की जाए । इस दौरान किसी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page