Connect with us

वाराणसी

राम की गंगा को मैली होने से बचाएं

Published

on

Loading...
Loading...

“रामनवमी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया”

” नमामि गंगे और गंगा टास्क फोर्स ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान “

Loading...

वाराणसी: रामनवमी और गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दृष्टिगत नमामि गंगे व 137 सीईटीएफ बटालियन (प्रादेशिक सेना), 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने अस्सी घाट पर गंगा तलहटी की सफाई की । स्वच्छता अभियान के तहत गंगा किनारे जगह-जगह पड़े कूड़े-कचरे को कूड़ेदान तक पहुंचाया। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। भगवान राम को प्रिय मां गंगा की स्वच्छता के लिए अपील की गई । इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीराम का अधिकांश जीवन प्रकृति के सानिध्य में ही बीता । उन्हें राजभवन से अधिक प्रकृति प्रिय थी । श्रीराम ने कुरीतियों का अंत भी प्रकृति के सानिध्य में रहते हुए ही किया । इसी तरह हमें भी प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करना होगा । माता की तरह हितकारिणी नदियों की स्वच्छता बनाए रखनी होगी । ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को हरा भरा वातावरण दे सकें । इसके लिए समूचे समुदाय को एकजुट होकर एकसूत्र में बंध कर आगे बढ़ना होगा । स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार शिवेंद सिंह और टीम शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page