Connect with us

राज्य-राजधानी

रामलीला के मंच पर कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भगवान राम का रोल अदा करने वाले कलाकर को अचानक सीने में दर्द उठा, उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जो शिव खंड, विश्वकर्मा नगर में रहते थे और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सुशील राम का संवाद बोलते हुए मंच पर हैं और तभी उन्हें सीने में दर्द महसूस होता है। वह दिल पर हाथ रखते हुए मंच से पीछे हट जाते हैं।

Loading...

पुलिस ने बताया कि उन्हें मंच पर ही हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील कौशिक भगवान राम के बड़े भक्त थे और रामलीला में नियमित रूप से भगवान राम का किरदार निभाते थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page