Connect with us

वाराणसी

रामपुर और भीटी में लाखों की लागत से बनी सड़कों का हुआ लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर (वाराणसी)। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को रामपुर, रामनगर और ग्रामसभा भीटी के गायत्री नगर कॉलोनी में 26.42 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया।

रामपुर, रामनगर में 11.50 लाख रुपये की लागत से बनी 130 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर और पार्षद लल्लन सोनकर द्वारा नारियल फोड़कर संपन्न कराया गया।

इसी प्रकार ग्रामसभा भीटी के गायत्री नगर कॉलोनी में 14.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित 145 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि ये परियोजनाएं स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगम बनाएंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी। यह क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित राय, पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, अजय प्रताप सिंह, रितेश पाल गौतम, सृजन श्रीवास्तव, अमृता दुबे, राजकुमार सिंह, गोविंद मौर्या, संतोष सोनकर, बनारसी यादव, आलोक सिंह, संजय वाल्मीकि, सोनू सोनकर, संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सभासद मीना सोनकर, रितेश राय, भैयालाल सोनकर, जय सिंह चौहान, कुलदीप वर्मा, उदय बिहारी, अनुराग श्रीवास्तव, त्रिशाल पाठक, ऋषभ सिन्हा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page