Connect with us

वाराणसी

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों की बैठक रविवार को अध्यक्ष देव भट्टाचार्य की अध्यक्षता में मुख्य अभियंता ए पी शुक्ला और अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश जी के साथ सुंदरपुर स्थित ओंकार भवन में हुआ, जिसमे मुख्य अभियंता द्वारा कहा गया कि पहले जो फेज-1 में ओवरलोड की वजह से उद्यमियों को नए कनेक्शन देने व उद्यमियों के लोड बढ़ाया नही जा रहा था, उस समस्या का समाधान कर लिया गया है और समस्त फीडरों में लोड बराबर में बाँट दिया गया है, जिससे अब फेज 1 में नये विधुत कनेक्शन स्वीकृत करने और पुराने कनेक्शन के लोड को बढ़ाने में कोई अवरोध नही है।
फेज 1 के बाहर के उद्यमियों हेतु एक नया सब- स्टेशन भी सरकारी जमीन पर बनाया जायेगा, जिससे बाहर के उद्यमियों को भी समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा। फेज-2 के 10 एमबीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति व टेन्डर भी खुल चुका है और आज से एक महीने के अन्दर फेज 2 में एक और 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लग जायेगा जिससे उद्यमियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

अध्यक्ष देव भट्टाचार्य व उद्यमियों की माँग पर उन्होंने आस्वस्त किया कि जिन उद्यमियों को नये विधुत कनेक्शन व बिधुत भार फेज 2 में बढ़ाने है वे अभी से आवेदन कर दे, जिससे उनको लाइन बनाने आदि की प्रक्रिया में समय की बचत हो।

उधमी करुण पाण्डेय ने 600 केवीए के लोड को त्वरित चालू करने का निवेदन किया, अभिषेक बंसल ने भी 150 केवीए व राकेश जायसवाल ने 152 केवीए की त्वरित माँग किया। पड़ाव स्थित तमाम उद्यमियों ने बिजली की कटौती व ट्रिपिंग की समस्या को जोर शोर से उठाया, और फेज-2 के उद्यमियों ने बिजली के तार को ऊपर करने हेतु निवेदन किया क्योकि सीसी रोड बनने के उपरान्त ट्रको से हाई टेंशन के तार के टकराने से भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। दोनों अधिकारियों ने इस समस्या को जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया।

उद्यमियों ने दिल खोलकर प्रबंध निदेशक, शम्भू कुमार का तारीफ किया और कहा कि उद्यमियों के साथ हुए पूर्व की बैठकों पर जिस तरह विधुत की समस्याओं का समाधान हुआ है वो काबिले तारीफ है। और आगे भी इसी तरह से समस्याओं का त्वरित निवारण होगा ये आशा करते है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेस्वर जायसवाल ने किया और उद्यमियों में मुख्य रूप से विनम्र अग्रवाल, सौरभ शाह, प्रेम प्रकाश कपूर, सतीश गुप्ता, शिवपूजन जायसवाल, अमित गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, परेश सिंह, सुमित लड्ढा, राम सागर, अभिषेक बंसल, राजदीप थापर, जसपाल सिंह, अरुण राय, अर्जुन सिंह , अनूप साहू, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, अबरार अहमद, श्याम अग्रवाल, विनोद मथुरा, आदि सैकड़ो उद्यमी औरउपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page