Connect with us

अपराध

रामजानकी मठ के साध्वी को अज्ञात बदमाश ने मारी दो गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

Published

on

जौनपुर,केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के आराजी थानागद्दी अंतर्गत रामजानकी मठ बम्बावन रह रही एक साध्वी को बदमाशों ने गोली मारी दिया।साध्वी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया।
शनिवार की सुबह रामजानकी मठ बम्बावन पर रह रहे 48 वर्षीय साध्वी इंद्रावती दास जी महाराज को घर मे ही शौचालय में स्नान करने जा रहे थी तभी अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्य साधकर गोली चला दी। जिससे एक गोली साध्वी के बाएं तरफ सीने में जा लगी वह दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गए। मौके पर पड़ी लहूलुहान साध्वी ने फोन से स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना की जानकारी होने पर केराकत इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और साध्वी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि एक गोली बाएं तरफ सीने में लगी है वह दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गए हैं ।स्थिति नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।और जांच के दौरान इंपेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मौके पर 32 बोर के दो खोखे भी मिले है।जांच की जा रही है ।अभी कोई तहरीर नही पड़ी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page