Connect with us

मऊ

रानी यादव ने भुड़सुरी ग्राम प्रधान उपचुनाव में की जीत

Published

on

Loading...
Loading...

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र की भुड़सुरी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में रानी यादव ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 802 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी ममता यादव को 665 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रही समरजिया को केवल 32 वोट ही मिले। रानी यादव ने ममता यादव को 137 वोटों से हराया।

Loading...

इस चुनाव में 2390 मतदाताओं में से 1532 ने मतदान किया, जिसमें 33 वोट अवैध थे। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार वर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी नंद जी राजभर ने रानी यादव को प्रमाण पत्र प्रदान किया। परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें और उनके पति ऋषि यादव को फूलों से सजाया और वाद्य यंत्रों के साथ बाजार में जश्न मनाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page