Connect with us

मऊ

रानीपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड से पीड़ित को वापस दिलाये पैसे

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रानीपुर पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसके खोए हुए पैसे वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में की गई।मामला रानीपुर के निवासी रोहित यादव से जुड़ा था, जिन्होंने बिजली बिल जमा करने के लिए फोन-पे के जरिए 20,000 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन न तो उनका बिल जमा हुआ और न ही पैसे वापस मिले। इसके बाद, रोहित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के बाद पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापस करवाई। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस और एंटी-रोमियो टीम लगातार लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक कर रही है।

Loading...

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, नोडल अधिकारी रामाज्ञा कुमार, उप-निरीक्षक निशा त्रिपाठी, कांस्टेबल अब्दुल रब (तकनीकी सहायता), महिला कॉन्स्टेबल वैशाली सिंह और शालिनी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page