Connect with us

गाजीपुर

राज नंदनी गैस एजेंसी पर फिर मचा हंगामा, सिलेंडर के लिए मारामारी

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। जमानिया स्टेशन बाजार की बजरंग कॉलोनी स्थित राज नंदनी गैस एजेंसी पर शनिवार को फिर वही नजारा दिखा अव्यवस्था, भीड़ और मारामारी। गैस सिलेंडर के लिए लोग इस कदर टूट पड़े कि हालात संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सुबह होते ही सैकड़ों उपभोक्ता बुकिंग पर्ची के लिए लाइन में लग गए, लेकिन व्यवस्था ऐसी कि लाइन कब भीड़ में बदली, किसी को पता ही नहीं चला।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी की लचर व्यवस्था ने हालात को और बिगाड़ दिया है। कभी सिलेंडर एजेंसी से, तो कभी गोदाम से इस खेल में पिस रही है आम जनता। मौके पर मौजूद सुभाष, भुआल, अमन और राम नारायण ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। हर बार यही ड्रामा होता है शनिवार को भी लोगों को पर्ची एजेंसी से और सिलेंडर बरेसर गोदाम से लेने को कहा गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

सबसे ज्यादा परेशानी बजरंग कॉलोनी के लोगों को झेलनी पड़ रही है। कालोनी की गली में खाली सिलेंडर और मोटरसाइकिलों ने रास्ते को जाम में तब्दील कर दिया। हालात ऐसे कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ‘गैस वितरण’ कम, ‘अराजकता’ ज्यादा लगती है। स्थिति बिगड़ती देख स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीड़ को काबू में किया। उनके सामने पर्ची वितरण शुरू कराया गया, आखिर कब तक गैस के लिए यूं ही जूझती रहेगी जनता प्रशासन और एजेंसी कब जागेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page