Connect with us

मिर्ज़ापुर

राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। शुक्रवार को संत मेरीज़ विद्यालय के प्रांगण में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11 जोन की टीमें शामिल हुईं, जिनमें अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी उतरे। खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह के आगमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रेजीनॉल्ड डिसूजा ने अतिथि का शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। खेल अधिकारी ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया तथा विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।उद्घाटन मैच अंडर-19 वर्ग में मेरठ और वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें मेरठ ने जीत दर्ज की।

Loading...

दूसरा मुकाबला प्रयागराज और कानपुर दक्षिण के बीच हुआ, जिसमें कानपुर दक्षिण विजयी रहा। तीसरे मैच में लखनऊ ‘अ’ ने आगरा को हराया जबकि चौथे मुकाबले में गाजियाबाद ने कानपुर उत्तर को मात दी। अंडर-17 वर्ग में पहला मैच लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीता, दूसरा मैच मेरठ ने प्रयागराज से जीता और तीसरे मैच में गोरखपुर ने कानपुर दक्षिण को मात दी।

अंडर-14 वर्ग के मैचों में मेरठ ने लखनऊ ‘ब’ को हराया, आगरा ने प्रयागराज को पराजित किया और कानपुर दक्षिण ने आगरा पर जीत दर्ज की।इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनय प्रकाश द्विवेदी, संतोष पटेल, विनोद सिंह, बलराज सिंह, हुबलाल और ज्ञानेन्द्र दूबे ने निभाई। प्रतियोगिता का माहौल रोमांचक और उत्साह से भरा रहा, जहां खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page