Connect with us

चन्दौली

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चंदौली की तीन बालिका खिलाड़ियों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर। चंदौली की तीन प्रतिभाशाली बालिका बॉक्सरों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। वाराणसी के सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन खिलाड़ियों ने चयन हासिल किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की प्रतिभागी बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव और एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने जानकारी दी कि नन्द बॉक्सिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रूज़दा ज़बी (37 केजी भारवर्ग), कुसुम यादव (49 केजी भारवर्ग) और अदिति वेदराज (52 केजी भारवर्ग) का चयन हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी 12 से 15 फरवरी तक सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बालिका सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगी।

Loading...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ये खिलाड़ी 11 फरवरी को वाराणसी मंडल टीम के साथ रवाना होंगी। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष बिनीता अग्रहरि, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, संरक्षक डॉ. अनिल यादव, डीएसओ कर्मवीर पटेल और कृष्ण मोहन गुप्ता सहित जिले के खेल प्रेमियों ने इन होनहार खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page