Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को अष्टभुजा, विंध्याचल निरीक्षण गृह में हुई जिला प्रशासनिक समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के सामने एक भाजपा कार्यकर्ता ने राजगढ़ क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायत की थी। मंत्री द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस लगातार तीन दिनों से अवैध शराब और नशीले पदार्थ के कारोबारियों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।

सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम स्थानीय ग्राम पंचायत की कंजड़ बस्ती में अचानक पहुंची और छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्टियों के साथ करीब 100 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कर दिया। मौके से दो आरोपी—सुधीर उर्फ हीरा पुत्र किशन लाल तथा लालबाबू पुत्र सुमारू, दोनों निवासी राजगढ़ कंजड़ बस्ती—को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

इससे पहले शनिवार को भी पुलिस ने खटखरिया और पतेरी गांव में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध शराब कारोबारियों को दबोचकर जेल भेजा था। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खौफ देखा जा रहा है, वहीं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि कंजड़ बस्ती में छापेमारी कर अवैध भट्टियों को तोड़ा गया और आरोपियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page