वाराणसी
राजकीय हाई स्कूल लालपुर में कैरियर मेले का हुआ आयोजन
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में सोमवार को कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना था। पंख पोर्टल की नोडल अधिकारी निशा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में छात्रों को रोजगार, शिक्षा और स्किल डिवेलपमेंट से संबंधित कई उपयोगी जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने उन्हें आगे की पढ़ाई और रोजगार के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सेवापुरी के खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, प्रधानाध्यापक रमाशंकर प्रसाद व अभय कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
