वाराणसी
राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू में जी-20 के तत्त्वावधान में एक पुस्तक मेला एवं क्राफ्ट मेला का आयोजन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: मेला का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकिशोर ने पुस्तकों की उपयोगिता एवं उसके महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर क्राफ्ट मेला एवं पुस्तक मेला के संयोजक डॉ अनुज कुमार सिंह एवं डॉ साधना अग्रवाल उपस्थित रहे। डॉ. अनुज कुमार सिंह ने मेला में प्रदर्शित विभिन्न पुस्तकों के विषय में विस्तार से बताया जिससे छात्राएं अत्यंत लाभान्वित हुईं एवं पुस्तकों को लेने के लिए वे उमड़ पड़ीं। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी में साहित्य, कला, संस्कृति सहित अनेक विधाओं की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगी हुई है जिसके प्रति छात्राओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया। वहीं पुस्तक प्रदर्शनी के साथ शिल्प कला प्रदर्शनी का संयोजन डॉ साधना अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। शिल्प कला में छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार की कला सामग्री का प्रदर्शन किया गया जो छात्राओं की कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत सार्थक पहल के रूप में सिद्ध हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रचना शर्मा, डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. गोमतेश्वर पाल, डॉ. कमलेश कुमार तिवारी, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, डॉ.स्मिता, डॉ. संजय खरवार, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. सौम्या शर्मा सहित महाविद्यालय स्टाफ के निरंजन पांडे, डॉ.मनीषा सिंह, दुर्गा, शरद, अरविंद त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
