Connect with us

राज्य-राजधानी

रांची से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के सहयोग से चान्हो थाना क्षेत्र के सेन्हा गांव से अलकायदा के आतंकी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। शाहबाज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

Loading...

दिल्ली को दहलाने की योजना
शाहबाज अंसारी, जो अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) का सक्रिय सदस्य है, राजधानी दिल्ली में कई बड़े हमलों को अंजाम देने की फिराक में था। स्पेशल सेल ने शुक्रवार को बड़े ऑपरेशन के तहत उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल शाहबाज को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है।

पिछले साल भी हुआ था बड़ा ऑपरेशन
गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में झारखंड और राजस्थान में ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। शाहबाज इस मामले में मोस्ट वांटेड था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page