बलिया
रसड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा, सरकार पर लगाया आरोप
Loading...
Loading...
रसड़ा (बलिया)। नगर के भगत सिंह तिराहे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और गांधी पार्क मैदान तक मार्च करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह राहुल गांधी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रहे हैं, उसी तरह हर कांग्रेसी को उनके कदम से कदम मिलाना होगा।
Loading...
पदयात्रा में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के साथ मसूद आलम, विशाल चौरसिया, सूर्यकांत यादव, हरीश गौतम, परशुराम भारती, डॉक्टर ओम लता, तारकेश्वर पांडे, बैजनाथ राम और निर्भय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue Reading
