धर्म-कर्म
रमजान: नजर नहीं आया चाँद, पहला रोजा दो मार्च को
Loading...
Loading...
लखनऊ। इदारा-ए-शरीया फिरंगीमहल की मरकज़ी रूइयत-ए-हिलाल कमेटी के अध्यक्ष, क़ाजी शहर लखनऊ मुफ़्ती अबुल इरफान मोहम्मद नईमुल हलीम फिरंगीमहली ने ऐलान किया कि 28 फरवरी 2025 (29 शाबान 1446 हिजरी) को रमजान का चाँद नजर नहीं आया।
Loading...
इसलिए, इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक रमजान उल मुबारक 1446 हिजरी की पहली तारीख 2 मार्च 2025, रविवार को होगी। अलविदा जुमा 28 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इदारा-ए-शरीया फिरंगीमहल के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगीमहली ने इस खबर की पुष्टि की है।
Continue Reading
