Connect with us

मिर्ज़ापुर

रबी कृषि गोष्ठी संपन्न, 500 से अधिक किसानों ने लिया भाग

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिले में रविवार को विकास खण्ड पहाड़ी के सिंधोरा में रबी कृषि गोष्ठी/किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। उद्घाटन के बाद, विधायक ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा और ज्वार की खेती करनी चाहिए, क्योंकि इन फसलों की खेती में कम पानी और कम लागत में अधिक उत्पादन होता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी और यह भी बताया कि धान के अवशेष/पराली को जलाने के बजाय उसे खाद में बदलकर खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है या गोआश्रय स्थल को दान किया जा सकता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि उप कृषि निदेशक, मीरजापुर, विकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पहले विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी विकास खण्ड परिसर में होती थी, जिससे दूरस्थ किसान वहां तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन इस बार रबी 2024-25 में ये गोष्ठियां विकास खण्ड के गांवों में आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।

Advertisement

कृषि कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से आए डॉ. एस.एन. सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार के बारे में जानकारी दी और कहा कि स्वस्थ मिट्टी से ही अच्छी फसल होती है। कृषि विज्ञान केन्द्र, बरकछा से आए प्रो. श्रीराम सिंह ने रबी में बोई जाने वाली फसलों और उनसे होने वाली कीटों के उपचार के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. सुधीर श्रीवास्त, जनपद सलाहकार ने जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी, मुनीश सिंह ने विकास विभाग की योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर रवी मिनिकिट बीज का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 500 किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी, बीटीएम, एटीएम और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि, पशुपालन, फसल बीमा और अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page