Connect with us

गोरखपुर

रंजिश में मनबढ़ों ने दंपति को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासिनी रेनू देवी पत्नी जितेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पूनम देवी पत्नी बैजनाथ चौहान, शालिनी पुत्री भकोल चौहान, संतरा देवी पुत्री बरमदेव चौहान व गंगोत्री देवी पत्नी दीनानाथ उर्फ टेसर चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासिनी रेनू देवी पत्नी जितेंद्र चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 27 फरवरी को शाम पांच बजे के करीब भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पूनम देवी, शालिनी, संतरा देवी व गंगोत्री देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा से मुझे और मेरे पति जितेंद्र चौहान को मारपीट कर घायल कर दिया और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया। 

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page