वायरल
यूपी में ठंडी हवाओं और बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 दिसंबर को तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को लखनऊ में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर में धूप के कारण न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
26 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात को कोहरे का असर दिख सकता है।27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर जैसे इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं गुरुवार को गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, और मेरठ सहित अन्य जिलों में कोहरा घना रह सकता है।
मौसम विभाग ने 29 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। किसान फसल बचाने के लिए सतर्क रहें और आवश्यक कदम उठाएं। 27 और 28 दिसंबर को हल्के कोहरे के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद ठंड और कोहरे का प्रभाव फिर से तेज हो सकता है।
