Connect with us

वायरल

यूपी पुलिस भर्ती: फाइनल आंसर-की जारी, जाने आगे की प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

25 सवाल निरस्त, 16 प्रश्नों के विकल्पों में परिवर्तन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इस बार 25 सवाल निरस्त किए गए हैं और 29 सवालों के एक से अधिक सही विकल्प मिले हैं। इसके अलावा, 16 प्रश्नों के विकल्पों में परिवर्तन किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर फाइनल आंसर-की देख सकते हैं, जो 9 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि 10 पारियों में कुल 70 प्रश्नों पर आई आपत्तियों की जांच की गई, जिसमें 25 सवालों को निरस्त कर दिया गया। निरस्त प्रश्नों का अंक वितरण इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार किया जाएगा।

रिजल्ट और फिजिकल टेस्ट की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम 15 नवंबर के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। लिखित परीक्षा के परिणामों के बाद, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV-PST) जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची इसी महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।

Advertisement

फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यताएं:

पुरुष: हाइट 168 सेमी, चेस्ट 79-84 सेमी; दौड़: 25 मिनट में 4.8 किमी

महिला: हाइट 152 सेमी; दौड़: 14 मिनट में 2.4 किमी

एसटी उम्मीदवारों के लिए हाइट 160 सेमी और चेस्ट 77-82 सेमी

Advertisement

प्रशिक्षण की प्रक्रिया

भर्ती पूरी होने में कम से कम 6 महीने और लग सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार के पास सीमित संसाधन हैं, इसलिए नई भर्तियों का प्रशिक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। वर्तमान में 12,000 पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की क्षमता है, जिसके लिए 11 प्रशिक्षण केंद्र और विभिन्न PAC बटालियनों का सहयोग लिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, हिंदी भाषी राज्यों, जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब की मदद भी ली जा सकती है ताकि प्रशिक्षण समय पर पूरा किया जा सके।

पिछले भर्ती अनुभव

2018 में, 49,568 सिपाहियों की भर्ती में भी अन्य राज्यों के प्रशिक्षण केंद्रों की मदद ली गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के एक साल बाद ही नौकरी पक्की होती है, जिसमें छह महीने का बेसिक प्रशिक्षण और फिर छह महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होता है।

Advertisement

भविष्य की भर्तियों का अपडेट

भर्ती बोर्ड के पास अभी भी 27,000 पदों की भर्ती लंबित है, जिसमें दरोगा, प्लाटून कमांडर, और अन्य पद शामिल हैं। जैसे ही वर्तमान प्रक्रिया पूरी होगी, नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बोर्ड सभी प्रयास कर रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page