Connect with us

सियासत

यूपी के पूर्व डीजीपी पत्नी संग भाजपा में शामि‍ल, दो बसपा नेताओं ने भी ली सदस्यता

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण तो कर ही रहे हैं।‌ इसी सिलसिले में प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने अपनी पत्नी संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा बसपा के नेता धर्मपाल चौधरी और पूर्व बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हुए हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इन्हें सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश में अभी 12 सीटें हैं जहां से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। सूत्रों के अनुसार उम्मीद है कि, विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

Loading...

आपको बता दें कि, आईपीएस विजय कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं। झांसी के रहने वाले विजय कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। 1988 में आईपीएस बने तो बतौर एसपी पहली पोस्टिंग नवंबर 1989 से नवंबर 1990 तक शाहजहांपुर में रहें। इसके बाद गोरखपुर, नैनीताल और बरेली में भी एसपी के रूप में कार्यरत रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page