वाराणसी
युवा अधिवक्ता के निधन से कचहरी में शोक की लहर
फूड पॉइजनिंग के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती
वाराणसी। सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजाआनंद ज्योति सिंह का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें फूड प्वाजनिंग की समस्या के बाद गंभीर स्थिति में मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजाआनंद ज्योति सिंह एक दवा कारोबारी के यहां आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे और घर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से क्षेत्र और पूरे कचहरी परिसर में शोक की लहर है।
राजाआनंद ज्योति सिंह को उनकी पेशेवर सफलता और अधिवक्ता समुदाय में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।
