Connect with us

वाराणसी

युवती ने सीपी से की पूजा पंडाल में तेज डीजे बजाने की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एक युवती ने पूजा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से शिकायत की है। भेलूपुर थाने के बड़ी गैबी निवासी बप्पी तिवारी ने बताया कि उनके घर के बगल में हर साल नवरात्रि के दौरान पूजा पंडाल सजाया जाता है, जहां डीजे की तेज आवाज से खिड़कियों और दरवाजों तक में कंपन होने लगता है।

Loading...

उन्होंने कहा कि इस कारण हृदय रोगियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पांच साल के संघर्ष के बाद गली में पंडाल लगना और डीजे बजना बंद हो गया था, लेकिन 2024 में फिर से पंडाल लगाया गया। बप्पी तिवारी ने कहा कि उनका विरोध पूजा से नहीं बल्कि डीजे से है। पुलिस आयुक्त ने भेलूपुर थाने को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page